Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से गेंदाबाई भारतीया का पक्के मकान का सपना हुआ साकार

मंडला 31 जुलाई 2024

जिला व जनपद पंचायत मंडला के ग्राम पंचायत जंतीपुर की निवासी गेंदाबाई भारतीया का प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के पक्के मकान में रहने का सपना साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि वह पहले कच्चे मकान में रहती थी, उसके पास इतने रूपए-पैसे भी नहीं थे, कि वे खुद का पक्का मकान बना सकें। उसने बताया कि वह मजदूरी करके अपना भरण-पोषण करती थी। मजदूरी से इतने रूपए-पैसे नहीं मिलते थे कि वे अपना पक्का मकान बना सके। गेंदा बाई भारतीया ने बताया कि उसे कच्चे मकान में रहने में बहुत परेशानी होती थी। कच्चे मकान में हर साल कवेलू बदलना पड़ता था, बरसात के दिनों में पानी टपकता था, ठंड के मौसम में ठंडी हवाएं घर में प्रवेश करती थी, गर्मी के मौसम में गर्मी पड़ती थी, जिससे उसे कच्चे मकान में रहने में बहुत परेशानी होती थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पक्का मकान में रहना सपनों के समान था। गेंदा बाई भारतीया ने बताया कि उसे ग्राम पंचायत के सचिव ने बताया कि उसका नाम प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में चयन कर लिया गया है। यह सुनकर वह बहुत प्रसन्न हुई कि अब उसका भी पक्का आवास भवन बनेगा। गांव में प्रधानमंत्री जनमन योजना से उसका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है और वह पक्के मकान में रहने लगी है। बरसात, ठंड और गर्मी के मौसम में कच्चे मकान में रहने पर होने वाली परेशानी से उसे मुक्ति मिल गई है। अब उसे बरसात, ठंड और गर्मियों के मौसम में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। गेंदा बाई भारतीया प्रधानमंत्री जनमन योजना से पक्का आवास भवन पाकर बहुत प्रसन्न है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Related posts

अवैध/अनाधिकृत अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही

Reva India News

विविध नवाचारों से जिले के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनायें – हर्षिका सिंह डाइट की संस्थान विकास समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

कलेक्टर ने किया ईव्हीएम वेयरहाऊस का मासिक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment