Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीजाडांडी में जल समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न

मंडला 6 अगस्त 2024

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंडला द्वारा जनपद पंचायत बीजाडांडी के सभागार में चरगांव कला, लहसर, बिलनगरी माल, पौनिया माल, भौड़ी, कटंगी, छिंदगांव, पौंड़ीमाल, भैंसवाही, कालपी, समनापुर, तरवानी, टिकरिया, मगरधा, ढुढ़वा, देवरी, बेरपानी, पिपरिया खुर्द, सांगवा, खनोरा माल 20 ग्राम पंचायतों में गठित ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के सदस्यों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित जल समिति के सदस्यों को नल जल योजना के सुचारू संचालन संधारण तथा फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल गुणवत्ता का परीक्षण का डेमो करके दिखाया गया। साथ ही प्रत्येक माह में कम से कम 1 बार पेयजल स्त्रोतों के पानी की जांच करने की जानकारी दी गई एवं पानी की गुणवत्ता में कमी या अधिकता पाए जाने पर सोडियम हाइपो क्लोराइड से उन स्त्रोतों का क्लोरिनेशन किया जा सकता है।

बताया गया कि पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं पानी को साफ करने फील्ड टेस्ट किट, बेक्टो वायल्स, ब्लीचिंग पाउडर, सोडियम हाइपो क्लोराइड मांगपत्र के माध्यम से निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। विभाग में उक्त दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण में जनपद पंचायत बीजाडांडी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश सिंगरौरे, पीएचई के उपयंत्री सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

Related posts

16 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना

Reva India News

जिले में मिले 5 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

Leave a Comment