Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु ऑनलाईन आवेदन करें

मण्डला 8 अगस्त 2024

प्रबंधक खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत स्वरोजगार स्थापित करने हेतु 21 हितग्राहियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभिन्न रोजगारन्मुखी व्यवसायों जैसे सिलाई, रेडीमेड गारमेंट, बेकरी, फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग, प्लम्बर, दोना पत्तल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, मरम्मत, ट्रेक्टर रिपेयरिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, ढाबा रेस्टोरेन्ट, राईस मिल, फोटो कॉपी, कम्प्यूटर ऑनलाईन सर्विस, आटा चक्की, तेल मिल, टेन्ट हाउस, फर्नीचर निर्माण एवं रेपेरिंग, निर्माण कार्य से सबंधित आदि ट्रेडों में स्वयं व्यवसाय किये जाने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक खादी ग्रामोद्योग जिला पंचायत मंडला मोबाईल नंबर 8959500194 एवं श्री एसएल वरकड़े मोबाईल नंबर 9424361125 में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित

Reva India News

सपने देखें, लक्ष्य बनाएं, अनुशासन एवं मेहनत से हर लक्ष्य संभव – हर्षिका सिंह जिला स्तरीय करियर मार्गदर्शन एवं मोटीवेशनल कार्यक्रम में कलेक्टर सहित जिला अधिकारियों ने विद्यार्थियों का दिए करियर एवं सफलता के टिप्स

Reva India News

15 से 18 वर्ष के बच्चों के शालात्यागी किशोरियों का भी हुआ कोविड वेक्सीनेशन

Reva India News

Leave a Comment