Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्री अग्रसेन जयंती कार्यक्रम सम्पन्न

मंडला। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाराजाधिराज की अग्रसेन जी की जयंती 7 अक्टूबर को सम्पन्न हुई। सुबह 10 बजे वाहनरैली नवीन प्रेस से प्रारंभ होकर बुधवारी उदय चौक, बड़ चौराहा, श्री अग्रसेन चौक, नेहरू स्मारक महाराजपुर से वापिस बिंझिया से पॉलिटेक्निक कॉलेज से कटरा बिंझिया लालीपुर बस स्टेण्ड से चिलमन चौक से अग्रसेन चौक में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर अग्रसेन चौक में महाराज जी का माल्यार्पण किया गया। महाराजपुर में अरविंद अग्रवाल के द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया। इसी प्रकार मधुरम स्वीट्स बिंझिया एवं त्रिवेणी एनएक्सटी कटरा के द्वारा भी स्वागत किया गया।
अग्रसेन महाराज की भव्य शोभयात्रा शाम 5 बजे नवीन प्रेस से प्रारंभ होकर बुधवारी उदय चौक बड़ चौराहा चिलमन चौक होते हुए अग्रसेन चौक में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा मार्ग में अग्रबंधुओं के द्वारा महाराज की प्रतिमा में पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात शाम 7 बजे अग्रसेन चौक में महाराज की पूजन आरती सम्पन्न हुई। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सभी कार्यक्रमों को कोरोना गाईड लाइन का सख्ती से पालन करते हए सीमित संख्या में सांकेतिक रूप से जयंती मनाई गई। सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में समाज के सभी मण्डलों का विशेष योगदान रहा है समाज के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सल्लू अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में सुनील सराफ, विनोद अग्रवाल आनंद किशोर, आलोक गोयल, अरूण अग्रवाल, आशीष इन्द्रेश होजरी, सीताराम अग्रवाल, रामेश्वर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल जेलर, अमित भोलू, इंद्र कुमार बंटी, अमित मार्डन, राकेश, ब्रजकिशोर, ब्रजेश ज्योति प्रकाश, गुड्डा मासाब, वरूण, विकास, आशीष, लक्ष्मीकांत, कपिल, विभोर लकी, प्रशांत, निशांत, विपिन, मधुर, मानस, अभय, अमन, हर्ष, परिवेश, हनी, मुकुल, रोहित आदि अग्रबंधुआंे का विशेष योगदान रहा है।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने टिकरवारा में मुख्यमंत्री विवाह/निकाह सामूहिक कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना का सामूहिक कार्यक्रम 16 अप्रैल को होगा  

Reva India News

गांव की बेटी योजना के तहत पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किया जनपद तथा तहसील कार्यालय नैनपुर का औचक निरीक्षण  

Reva India News

नई उड़ान – ऑनलाइन शैक्षिक प्रशिक्षण आरंभ 28 अक्टूबर तक प्रशिक्षण आयोजित, शिक्षण की ट्रिक सीख रहे शिक्षक

Reva India News

Leave a Comment