Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बांग्लादेशी हिंदुओं. के संरक्षण के लिए के लिए हिंदू सेवा परिषद् ने निकाली कांवड़ यात्रा नर्मदा जल से अभिषेक कर भगवान महाकाल से बांग्लादेशी हिंदुओं के संरक्षण के लिये की प्रार्थना   कांवड़ियों ने किले में स्थापित व्यास नारायण मंदिर में भगवान शिव का किया जलाभिषेक 

सामाजिक संदेशों के साथ हिंदू सेवा परिषद् की कांवड़ यात्रा सम्पन्न

मंडला .श्रावण मास में भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए भक्तों के द्वारा की उपासना,अनुष्ठान आदि किये जाते हैं. इसी तारतम्य में हिंदू सेवा परिषद् मंडला के द्वारा भगवा कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया है. कांवड़ यात्रा तो बहुत सी होती है लेकिन यह कांवड़ यात्रा कुछ अलग ही है जिसका उद्देश्य है बांग्लादेश में रह रहे हिंदू धर्मानुयायियों की सुरक्षा और सामजिक संदेशों के माध्यम से जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करना. जिससे लिये सैकड़ों कांवड़ियों ने रपटा धाम नर्मदा तट में पूजन अर्चन किया और कांवड़ में नर्मदा जल लेकर किले वार्ड में स्थापित व्यास नारायण मंदिर के लिए प्रस्थान किया और मंडला शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अनेकों मंदिरों में पूजन अर्चन किया. अंत में व्यास नारायण मंदिर में स्थापित भगवान शिव अभिषेक किया और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से सुरक्षा हेतु भगवान महाकाल से प्रार्थना की. यात्रा के दौरान कांवड़ियों के हाथों में कांवड़ तो थी ही साथ ही पर्यावरण संरक्षण, नर्मदा जल एवं तटों की स्वच्छता व पवित्रता, यातायात नियमों का पालन, बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ, जैसे आदि सामाजिक संदेश देती हुई तख्तियां थामें हुए हिंदू सेवा परिषद् के जिलाध्यक्ष डॉ.संतोष कछवाहा ने बताया कि हिंदू सेवा परिषद् के प्रत्येक आयोजनों में धार्मिक के साथ ही सामाजिक संदेशों का भी समावेश होता है हमने अपनी कांवड़ के माध्यम से देवाधिदेव महादेव से बांग्लादेशी हिंदुओं की कुशलता की कामना किये हैं.कावड़ यात्रा को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष डॉ.संतोष कछवाहा,मठ मंदिर संरक्षण प्रमुख दुर्गेश गिरी गोस्वामी , कोषाध्यक्ष ब्रजेश सिहोसे, प्रचार-प्रसार प्रमुख राकेश पाटिल, जमुना विश्वकर्मा ,शिवम श्रीवास राजाराम , सालिगराम, राजाराम नंदा, विपुल भावरे, राहुल, रोहित, लक्ष्मण, राजा,विनय ,अजय,अंकेश, विवेक, गजानंद, सोनू, जगदीश, प्रिंस कछवाहा, गौरव, गोतम, तुलसीराम, किशोर, अशोक सोनवानी, ईश्वर दास आदि सदस्यों का विशेष योगदान रहा.

Related posts

सरदार पटेल वार्ड लालीपुर में अधिकारियों का संयुक्त निरीक्षण

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 27 दिसंबर 2023

Reva India News

चित्रकला एवं शपथ से मतदाता जागरूकता

Reva India News

Leave a Comment