Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री श्री रामनिवास रावत ने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया

मंडला 1 सितंबर 2024

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फोरेस्ट रेस्ट हाउस में प्रदेश के वन, पर्यावरण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामनिवास रावत, म.प्र. शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने फलदार पौधों का रोपण किया। प्रभारी मंत्री श्री रावत ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान के दौरान रोपे गए पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वीकार करने का आव्हान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट तथा समस्त डीएफओ उपस्थित रहे।

Related posts

माल्यार्पण कर दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Reva India News

नगर परिषद बिछिया के उप चुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त

Reva India News

विशिष्ट विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 13 मार्च को एमपीटॉस पोर्टल से प्राप्त होंगे प्रवेश पत्र

Reva India News

Leave a Comment