Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री श्री रामनिवास रावत ने किया मंडला एवं घुघरी के नवनिर्मित एसडीएम कार्यालय का लोकार्पण

मंडला 1 सितंबर 2024

प्रदेश के वन, पर्यावरण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामनिवास रावत ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को नवनिर्मित एसडीएम कार्यालय मंडला एवं घुघरी का  लोकार्पण किया। इस अवसर पर म.प्र. शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, भाजपा अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहित संबंधित उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री रामनिवास रावत ने नए कार्यालयों के संचालन और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं और जनता की सेवा को प्राथमिकता दें। एसडीएम कार्यालय मंडला के भवन की लागत 115.50 लाख रूपए तथा एसडीएम कार्यालय घुघरी के भवन की लागत 131 लाख रूपए है।

Related posts

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में दिए निर्देश बोर्ड परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों पर कार्यवाही करें – प्रमुख सचिव

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रानी दुर्गावती महाविद्यालय के ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया

Reva India News

नोखेलाल मर्सकोले रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment