Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’’आरोग्यम् मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

मंडला 3 सितंबर 2024

जिले की ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर पर ’’आरोग्यम् मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 4 सितंबर 2024 से किया जाना है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ समस्त विभागों द्वारा निर्धारित ड्यूटी आदेशानुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इस संबंध में संपूर्ण शिविर एवं अन्य आवश्यक निर्देशों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेशानुसार संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन को जिला स्तरीय अधिकारियों से समन्वय एवं निर्देशित करने का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार अति.मु.कार्य.अधि.जि.पं. जोसुआ पीटर को पंचायतों के साथ समन्वय एवं निर्देशित करने तथा मु.चि.स्वा.अधि. डॉ. केसी सरौते एवं डीपीएम एनआरएचएम शैलेन्द्र सिंह को स्वास्थ्य विभाग के अमले से समन्वय एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दायित्व के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related posts

समर्थन मूल्य पर आप का ज्ञापन

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

Reva India News

वृद्धाश्रम में किया गया वृद्धजनों का सम्मान

Reva India News

Leave a Comment