Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अभ्यर्थियों द्वारा संधारित किये गये व्यय लेखों की जांच

मंडला, 19 दिसंबर 2025

म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक अभ्यर्थी के व्यय रजिस्टर का निरीक्षण करने निर्देशों के परिपालन में व्यय के अनुमोदन उपरान्त नगरीय निकाय के प्रत्येक अभ्यर्थी के व्यय रजिस्टर तिथियों का निर्धारण किया जाता है।

प्रथम निरीक्षण 22 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक। द्वितीय निरीक्षण 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक। तृतीय निरीक्षण 26 दिसम्बर प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक किया जायेगा।

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नगरपालिका मंडला अपने स्तर से प्रत्येक अभ्यर्थियों को सूचित करेंगे कि वे उपरोक्त निर्धारित तिथियों में स्वयं या अधिकृत व्यय अभिकर्ता द्वारा व्यय लेखा लेकर निर्धारित स्थान में उपस्थित होकर जांच करायें।

Related posts

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी करने के निर्देश

Reva India News

पॉलीटेक्निक में जनभागीदारी की बैठक संपन्न

Reva India News

शराब दुकान बम्हनी का औचक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment