Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक और सीईओ ने चटुआमार में आरोग्यम शिविर का निरीक्षण किया

मंडला 14 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा तथा सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट के द्वारा शनिवार को संयुक्त रूप से मंडला विकासखंड ग्राम चटुआमार में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। कलेक्टर ने शिविर में स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं आयुष विभाग के द्वारा समन्वय बनाकर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति का जांच परीक्षण और उपचार करते हुए उन्हें निःशुल्क दवाईयों का वितरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, सहित जिला, जनपद एवं स्थानीय स्तर के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने नागरिकों से चर्चा करते हुए शिविर में 12 तरह की जांच करने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस शिविर में अधिक से अधिक नागरिक आकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य जांच का लाभ जरूर उठाएं। साथ ही जिन व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड नहीं बने हैं वे शिविर के माध्यम से अपना कार्ड जरूर बनवा लें।

Related posts

संसदीय दल ने किया ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों का अध्ययन मानिकसरा में कस्टम हायरिंग सेंटर, वाटरशेड और आजीविका मिशन के काम देखे

Reva India News

इस्कॉन सेंटर मंडला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नंदोत्सव

Reva India News

आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर 2.0 : ग्राम पंचायत बढ़ार का भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment