Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

18 सितंबर को जिले की प्रमुख पंचायतों में लगेंगे जन स्वास्थ्य शिविर

मंडला 17 सितंबर 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 18 सितंबर दिन बुधवार को जिले की प्रमुख ग्राम पंचायतों में ’’आरोग्यम् मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण, लैब जांच, स्वास्थ्य परामर्श और आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। विकासखंड मंडला के ग्राम पंचायत सुनेहरा माल, छपरी सिलपुरी एवं टिकरिया में शिविर लगाया जाएगा। विकासखंड नैनपुर के ग्राम पंचायत एचडब्ल्यूसी तिलई, एचडब्ल्यूसी सर्रीबिछुआ एवं पंचायत भवन धतूरा। विकासखंड बिछिया के ग्राम पंचायत बरखेड़ा, खिरहनी एवं बटवार। विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम पंचायत बीजाडांडी एवं मानिकसरा। विकासखंड मोहगाँव के ग्राम पंचायत धनगांव एवं बिलगांव। विकासखंड घुघरी के ग्राम पंचायत बिलगांव एवं खजरी। विकासखंड मवई के ग्राम पंचायत धनगांव एवं सहजपुरी। विकासखंड नारायणगंज के ग्राम पंचायत एचडब्ल्यूसी खिन्हा रैयत एवं एचडब्ल्यूसी जुझारी और विकासखंड निवास के ग्राम पंचायत मनेरी पौंड़ी एवं बस्तरी में जन आरोग्यम शिविर लगाया जाएगा।

Related posts

प्रत्येक मतदान दलों एवं सेक्टर ऑफिसर के वाहनों में जीपीएस की कार्यवाही हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

पीएम स्वनिधि योजना से मोहम्मद अकील को मिला 10 हजार का ऋण

Reva India News

गलत जानकारी देकर पंजीयन कराने पर होगी कार्रवाई

Reva India News

Leave a Comment