Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

मंडला, 6 मार्च 2026

माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के अंतर्गत शुक्रवार को कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के सुचारू निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हाई सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण करते हुए परीक्षाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने परीक्षा कक्ष में बैठक व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सुरक्षा प्रबंधों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान को एपीसी श्री मुकेश पांडे सहित संबंधित उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि हायरसेकेंडरी परीक्षा के लिए जिले में 90 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हाई सेकेंडरी स्कूल में कुल 69 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्र में एक भी नकल प्रकरण नहीं हुआ।

Related posts

ग्रीष्म ऋतु में धूप की तपन लू से रहें सावधान

Reva India News

आधी आबादी के हाथ ग्राम की सरकार,सरपंच से लेकर पंच तक निर्विरोध चुनी गयीं महिलाएं

Reva India News

साइबर जागरूकता अभियान: स्कूली बच्चों को दी गई ऑनलाइन सुरक्षा की सीख जागरूकता ही साइबर सुरक्षा की सबसे बड़ी ढ़ाल

Reva India News

Leave a Comment