Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरसेटी मंडला में “पोशाक आभूषण निर्माण” का प्रशिक्षण संपन्न

मण्डला 23 सितंबर 2024

डायरेक्टर सेंट आरसेटी ने बताया कि सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी के द्वारा मंडला जिले के समस्त विकासखंड से आये प्रशिक्षणार्थियों को 10 सितंबर से 22 सितंबर 2024 तक 13 दिवसीय पोशाक आभूषण का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पोशाक, आभूषण निर्माण, व्यवसाय संबधी जानकारी और स्वयं के रोजगार स्थापित करने हेतु बैंक ऋण की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार स्थापना संबंधित विभिन्न पहलुओं को बताया गया। प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों का लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन लिया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समापन कार्यक्रम में आरसेटी डायरेक्टर श्री राजेश कुमार रॉय, श्री केके अवस्थी, कार्यक्रम समन्वयक श्री राजीव शर्मा, यश मोहन उसराठे, अमित यादव एवं स्टॉफ उपस्थित था।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 91.56 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

कलेक्टर ने की नगरीय क्षेत्र की समस्या पर चर्चा

Reva India News

किसानों की आय दोगुनी करना सरकार का संकल्प: मंत्री श्रीमती उईके ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली व्यवस्था कार्यशाला में शामिल हुई

Reva India News

Leave a Comment