Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दुख की घड़ी में अनुसूचित जनजाति परिवार के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : मंत्री सिंगरौली श्रीमती उइके 8 लाख पच्चीस हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि का स्वीकृति-पत्र

मंडला, 04-09-2024

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने विगत दिवस सिंगरौली के ग्राम गन्नाई में मृतक स्व. इंद्रपाल अगरिया के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार आपके परिवार के साथ खड़ी है।

ग्राम गन्नाई, तहसील सराई के निवासी इंद्रपाल अगरिया, पिता रामदयाल अगरिया की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिसकी जानकारी प्राप्त होते ही जिले प्रभारी मंत्री श्रीमती उइके ने विगत दिवस मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। मंत्री श्रीमती उइके ने मृतक की पत्नी को 8 लाख 25 हज़ार रूपये स्वीकृति पत्र एवं 50 हजार नगद तथा 50 हजार का चैक सौंपा। प्रभारी मंत्री श्रीमती उइके ने मृतक की पत्नी को गले लगा कर ढांढस बधाया, साथ ही मृतक के बच्चों को भी अपना स्नेह देते हुए आगे की पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मृतक के माता-पिता को भी सांत्वना दी और कहा कि दुख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं।

मंत्री श्रीमती उइके सहित उपस्थित लोगों ने दो मिनिट का मौन रख कर मृतक की आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ग्रामीणों की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि करने कार्ययोजना बनाएं – हर्षिका सिंह ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों की बैठक में निर्देश

Reva India News

मंत्री श्रीमती उईके की उपस्थिति में ग्राम सर्री-बिछुवा में हुआ “जल अर्पण कार्यक्रम” जल जीवन मिशन अंतर्गत नल कनेक्शन की पूजा, जल रैली, नुक्कड़ नाटक व पानी जांच किट से जागरूकता अभियान

Reva India News

कलेक्टर और एसपी ने किया अस्थाई पटाखा बाजार का निरीक्षण सुरक्षा व सुव्यवस्था के दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment