Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पेंशन प्रकरण तैयार करने के लिए आवश्यक दस्तावेज तत्काल जमा करें सेवानिवृत्त श्री रविन्द्र कुमार शर्मा को सूचना पत्र जारी किया गया

मण्डला 24 सितंबर 2024

डिप्टी कलेक्टर कृते/कलेक्टर मंडला ने श्री रविन्द्र कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त) सहायक ग्रेड 3 आत्मज श्री मथुरा प्रसाद शर्मा पता 170 मालीपुरा जिला देवास मध्यप्रदेश को पेंशन संबंधी दस्तावेज जमा करने के लिए सूचना पत्र जारी किया है। उन्होंने जारी पत्र में बताया कि आपको अनिवार्य सेवा निवृत्ति दी जाकर आपकी सेवाएं समाप्त किये जाने के फलस्वरूप आपके पेंशन प्रकरण के निराकरण हेतु जानकारी चाही गई है। इस संबंध में विभिन्न माध्यमों पंजीकृत डाक, खनिज अधिकारी, तहसीलदार मंडला के द्वारा आपको पत्र भेजे गए। ना ही आप इस कार्यालय में उपस्थित हो रहे हैं। कोषालय से पूर्वानुमानित पेंशन राशि का भुगतान नहीं किये जाने से आपका पेंशन प्रकरण तैयार कर शीघ्र पेंशन अधिकारी मण्डला की ओर भेजा जाना है। पेंशन प्रकरण तैयार करने हेतु इस कार्यालय में निम्नानुसार अभिलेखों की आवश्यकता है जैसे पेंशन प्रकरण प्रपत्र दो प्रतियों में, पति पत्नी का नवीनतम संयुक्त फोटो दो प्रति में, परिवार के सदस्यों की जानकारी जन्मतिथि सहित, निवास का स्थायी एवं वर्तमान पता, स्वयं एवं पत्नी का बैंक खाता पासबुक की छायाप्रति एवं दोनों (पति पत्नी) का आधार कार्ड, शासकीय आवास संबंधी जानकारी एवं मकान भाड़ा व जलकर के संबंध में अदेय प्रमाण पत्र। जारी पत्र में बताया गया कि इस पत्र के माध्यम से अंतिम सूचना दी जा रही है कि आप इस कार्यालय में शीघ्र उपस्थित होकर पेंशन प्रकरण से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करें, अन्यथा पेंशन प्रकरण एवं आपको देय स्वत्वों के भुगतान में विलंब होने पर आप स्वतः जावबदार रहेंगे।

Related posts

सेकंड डोज के लिए पात्र हुए हितग्राहियों का अधिकाधिक वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने 17 को आयोजित हो रहे महाभियान के संबंध में दिए निर्देश  

Reva India News

नशे से दूरी है जरूरी अभियान ” के तहत अवैध शराव विक्रेताओं के विरूद्ध की कार्यवाही

Reva India News

मतदान केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भेजें जोनल अधिकारी  

Reva India News

Leave a Comment