Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 5 दिसम्बर 2023

समाचार

विश्व एड्स दिवस में किया गया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

मंडला 5 दिसम्बर 2023

                एड्स दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिसम्बर 2023 को लेबर चौक में जाँच शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ उपस्थित सभी समुदाय के लोगों को एचआईव्ही एड्स के बारे में समझाया गया। साथ ही उनको एचआईव्ही की जाँच के लिए सहमति लेकर उनकी जाँच की गई। इसके साथ ही उनको यह समझाया गया कि उनका परिवार ही सब कुछ है, परिवार को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाए क्योंकि आप बाहर अनेक प्रकार के समुदाय के साथ मिलकर काम करते हैं, इस कारण एचआईव्ही का खतरा बना रहता है। अतः आप अपने व अपने साथियों को एचआईव्ही की जाँच के लिए प्रेरित करें। इस जाँच शिविर में 40 मजदूरों की एचआईव्ही जाँच की गई इस शिविर का मुख्य उद्देश्य एचआईव्ही एड्स के प्रति भ्रांतियों को दूर करना है एवं आवश्यक दवाईयां प्रदान की गई व एचआईव्ही एड्स व कॉन्डम की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई व कंडोम वितरण किया गया।

4 एवं 5 दिसंबर 2023 को रानी अवंती बाई हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला अस्पताल से उपस्थित अधिकारिओं के द्वारा एचआईव्ही एड्स की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए इससे बचाव के उपाय भी बताए गए। एड्स जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला में आने वाली समस्त गर्भवती महिलाओं की एचआईव्ही जाँच करते हुए आवश्यक समझाईश दी गई।

 

 

 

 

 

 

समाचार

आशीष सिंगौर तथा सुल्तानी उर्फ रूपनारायण एक वर्ष के लिए जिलाबदर

मंडला 5 दिसम्बर 2023

                आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलग्न रहने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा आशीष सिंगौर पिता विजय सिंगौर निवासी भपसा महाराजपुर थाना, जिला मण्डला, उम्र 29 वर्ष तथा सुल्तानी उर्फ रूपनारायण पिता खिल्लू उर्फ खिलैया यादव निवासी ग्राम एवं थाना टिकरिया जिला मंडला उम्र 53 वर्ष को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला मंडला तथा उसकी सीमा से संबद्ध मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व जिले जबलपुर, डिंडौरी, बालाघाट एवं सिवनी की सीमाओं से एक वर्ष की कालावधि के लिए बाहर जाने का आदेश दिया गया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। निर्बन्ध आदेश की अवधि में आशीष सिंगौर जिस-जिस थाना क्षेत्र में निवास अथवा आवागमन करेंगे, अपने आने तथा प्रस्थान करने की सूचना देंगे तथा प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे क्षेत्राधिकार वाले थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

 

 

 

 

 

 

समाचार

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

मंडला 5 दिसम्बर 2023

                अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास जिला मंडला ने ग्राम ग्वारा निवासी सुमती बाई की 17 अगस्त 2023 को पानी में डूबने से मुत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारसान संचो बाई पति मनीराम को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की राशि स्वीकृत की है।

 

 

दिल्ली में पढ़ाएंगे अंजनिया के डॉ. केशव

किसान परिवार में जन्में केशव पटेल का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद पर हुआ है।  अंजनिया ग्राम  के डॉ. केशव अब दिल्ली विश्वविद्यालय में देश भर से आए विद्यार्थियों को पत्रकारिता का पाठ  पढ़ाएंगे।  उल्लेखनीय है कि साहित्यिक  प्रतिभा के धनी डॉ. केशव ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के पश्चात महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट से पत्रकारिता में पीएचडी की उपाधि अर्जित की है। चयन के पूर्व वे दिल्ली में ही जामिया मिलिया इस्लामिया में सहायक प्राध्यापक के पद पर सेवाएँ दे रहे थे।  डॉ. केशव की अनेक किताबें देश और विदेश के प्रतिष्ठित प्रकाशनों से प्रकाशित चुकी हैं।  उनका एक उपन्यास राग मक्कारी साहित्य जगत में चर्चित रहा है। स्वर्गीय श्री बट्टू लाल जी पटेल के पुत्र डॉक्टर केशव की इस उपलब्धि पर  परिवारजनों, इष्ट मित्रों और ग्रामवासियों  ने बधाई देते हुए शुभकामनायें दी हैं।

Related posts

ग्राम पंचायत भीमडोंगरी में प्रशासन आपके द्वार जन सेवा शिविर आयोजित

Reva India News

म.प्र. प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न आयोग सचिव श्री सिंह ने जानी कर्मचारियों की समस्याएँ

Reva India News

महिला समूहों ने आयोजित किए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment