Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिला स्तरीय संसाधन कक्ष का किया शुभारंभ

मंडला 26 सितंबर 2024

दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित संसाधन कक्ष का निर्माण जनपद शिक्षा केंद्र मंडला के एक कक्ष में किया गया है, जहां दिव्यांग बच्चों की समावेशित शिक्षा के उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिला शिक्षा केंद्र और साइट सेवर लेपरा सोसायटी के द्वारा किया गया है। संसाधन कक्ष का निर्माण विकासखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक विकास करिकुलम एक्टिविटी आदि गतिविधियां करवाए जाएंगे। इन बच्चों को स्पीच थेरेपी, फिजियोथैरेपी ब्रेल लिपि और साइन लैंग्वेज के माध्यम से बच्चों को पढ़ाना लिखना सिखाते हुए शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयास किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए रिबन काटा गया एवं कार्यक्रम में सहभागिता की। कलेक्टर ने दृष्टिबाधित बच्चों को गिफ्ट दिया तथा दिव्यांग बच्चों का सम्मान किया। कलेक्टर ने कहा गया कि जिले के सभी विकासखंडों में संसाधन केंद्र संचालित रहे और इनका लाभ सभी बच्चों को मिले। बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समावेशी शिक्षा को अग्रणी बनाएं और ऐसे दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ-साथ रखते हुए खेलकूद की गतिविधियां भी कराएं। कार्यक्रम में डीपीसी अरविंद विश्वकर्मा, केके उपाध्याय सहायक परियोजना समन्वयक समावेशी शिक्षा, सुनीता बर्वे प्राचार्य डाइट, राजेश जायसवाल प्राध्यापक डाइट, अनादि वर्मा बीआरसी मंडला, सागर पटेल बीएससी उदयकांत स्वास्थ्य बीएससी, संतोष झरिया बीएससी, प्रशांत वैद्य और संदीप सोनी सहित लेप्रा सोसाइटी समिति के डीपीसी निलेश बारस्कर के द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता की गई।

Related posts

अपर कलेक्टर ने किया नारायणगंज क्षेत्र का भ्रमण

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 अगस्त 2022

Reva India News

आर-सेटी में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण एवं परीक्षा संपन्न

Reva India News

Leave a Comment