Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में 2 अक्टूबर को समस्त देशी/विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी

मंडला 30 सितंबर 2024

जिला आबकारी अधिकारी मंडला ने बताया कि महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर 2024 को जिले में शुष्क दिवस घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक 2 अक्टूबर दिन बुधवार को जिले की समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा कम्पोजिट दुकानें, रिसोर्ट बार, मिलिट्री केंटीन एवं देशी मदिरा भंडागार बंद रखे जाएंगे। उन्होंने समस्त आबकारी उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया है कि 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस पर जिले में अवैध रूप से मदिरा का आयात, निर्यात, परिवहन, विनिर्माण, संग्रहण, कब्जा एवं विक्रय इत्यादि न होने पाए।

Related posts

रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला (युवा संगम)

Reva India News

एकीकृत वरिष्ठ मूल शाला मण्डला में प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ

Reva India News

एचपीवी टीकाकरण अभियान: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल

Reva India News

Leave a Comment