Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका मंडला के द्वारा अमल ज्‍योति एवं निर्मला स्‍कूल में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया

मंडला 30 सितंबर 2024

कलेक्‍टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में सोमवार को स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान-2024 के अंतर्गत नगरपालिका मण्‍डला के द्वारा अमल ज्‍योति स्‍कूल और निर्मला स्‍कूल में स्‍वच्‍छता गतिविधि के अंतर्गत निबंध, रंगोली एवं चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके तहत स्‍कूली बच्‍चों को मटका विधि से कंपोस्‍ट खाद्य बनाने की विधि के बारे में बताया गया। स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्‍कूल परिसर में स्‍वच्‍छता जागरूकता लाने हेतु स्‍कूली छात्र/छात्राओं के सहयोग से स्‍वच्‍छता गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को स्‍वच्‍छता की शपथ दिलाई गई, साथ ही सिंगल यूज प्‍लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग न करने, बाजार जाते समय कपड़े के थैले को साथ में ले जाने और घरों से निकलने वाले पुराने कपडें एवं पर्दा को नगर पालिका के झौला बैंक में जमा करने का अनुरोध किया गया। आयोजित कार्यक्रम में गीला और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्‍टबिन में रखकर नगरपालिका के कचरा वाहन में प्रदाय करने की समझाईश दी गई।

Related posts

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनन्तिम चयन सूची जारी

Reva India News

*अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार – लगभग ₹94 लाख की ठगी का खुलासा, मजदूरी हड़पने व फर्जी चेक देने का आरोपी*

Reva India News

ग्राम पंचायत कजरवाड़ा में जल संरक्षण एवं पौधारोपण संबंधी बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment