Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संकल्प-हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन अभियान का समापन

मंडला 4 अक्टूबर 2024

वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा संकल्प-हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत महिला केन्द्रित विषयों पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जागरूकता अभियान के अंतिम सप्ताह अभियान व सेमिनार (16 वां सप्ताह) का समापन जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेन्टर प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान मंचासीन जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम के समापन उपरांत शक्ति अभिनंदन अभियान आरंभ किया गया। शक्ति अभिनंदन अभियान का उद्देश्य महिला एवं बालिका सम्मान के प्रति सभी लोगों को जागरूक करना है। 11 अक्टूबर 2024 तक महिला व बालिका सम्मान हेतु जागरूकता की पहल की रही है।

Related posts

बिछिया में छात्र-छात्राओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Reva India News

वास्तविक मनुष्य बनने के लिए मानवीय गुणों को अपनाना आवश्यक- सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज

Reva India News

एनयूएलएल, एसएसजी तथा अन्य लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों के स्वच्छता संबंधी बैठक

Reva India News

Leave a Comment