Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

देश ने दूरदर्शी उद्योगपति और सच्चे देशभक्त को खोया : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल ने श्री रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया

 

मंडला 10 अक्‍टूबर 2024

      राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने श्री रतन टाटा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि श्री रतन टाटा के निधन से देश ने एक दूरदर्शी उद्योगपति और एक सच्चे देशभक्त को खो दिया है। राज्यपाल श्री पटेल ने शोक संदेश में कहा है कि श्री टाटा एक महान उद्योगपति और समाजसेवी थे। उनका निधन भारतीय उद्योग जगत और समाज के लिए बड़ी क्षति है। श्री टाटा ने भारतीय उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। उनकी विरासत हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। राज्यपाल श्री पटेल ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और दुख की इस घड़ी में उनके परिजन, मित्रों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related posts

डिप्टी कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा मंडला, 13 फरवरी 2026

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का समुचित उपचार के निर्देश दिए इस महामारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समुचित प्रबंध किया गया है जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार हेतु दवाइयाँ और स्वस्थ्य विभाग का अमला मौजूद है

Reva India News

1600 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 110 लीटर कच्ची शराब जब्त

Reva India News

Leave a Comment