Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 14 से 25 अक्टूबर तक लगेंगे शिविर

मंडला 10 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने लंबित पेंशन प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उक्त निर्देशों के पालन के तहत पेंशन प्रकरणों का निराकरण करने के लिए पेंशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके बावजूद भी संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के कार्यालय स्तर पर पेंशन प्रकरण निराकरण हेतु लंबित है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर 2024 तक सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 14 से 25 अक्टूबर 2024 तक विशेष पेंशन प्रकरण निराकरण शिविर का आयोजन जिला पेंशन कार्यालय मण्डला में किया जा रहा है। उक्त शिविर में समस्त संबंधित आहरण संवितरण अधिकारी स्थापना लिपिक के साथ स्वयं उपस्थित होकर लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण कराना सुनिश्चित करें और 30 अक्टूबर 2024 तक जिला कोषालय अधिकारी मण्डला को इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें, कि अब कार्यालय स्तर पर कोई भी पेंशन प्रकरण निराकरण हेतु लंबित नही है। उक्त प्रमाण पत्र के अभाव में संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी तथा संबंधित लिपिक का माह अक्टूबर 2024 का वेतन आहरित नही किया जाएगा

Related posts

*”नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत मंडला जिले में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

Reva India News

मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिछिया को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 95.89 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

रसैयादौना में चंद घंटों में बहाल हुई पेयजल व्यवस्था पीएचई विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य कर दूर की समस्या

Reva India News

Leave a Comment