Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के लिए आवेदन करें

मण्डला 23 अक्टूबर 2024

प्रबंधक खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत मंडला ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत जिले में स्वरोजगार स्थापित करने हेतु 28 हितग्राहियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रोजगारन्मुखी व्यवसायों जैसे मधुमक्खी पालन, शहद प्रसंस्करण, सिलाई, रेडीमेट गारमेंट, बेकरी, फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग, प्लम्बर, दोना पत्तल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर मरम्मत, ट्रेक्टर रिपेयरिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, ढ़ाबा, रेस्टोरेंट, राईस मिल, फोटोकॉपी, कम्प्यूटर ऑनलाईन सर्विस, आटा चक्की, तेल मिल, टेंट हाउस, फर्नीचर निर्माण एवं रिपेयरिंग/निर्माण कार्य से संबंधित आदि ट्रेडों में ऑनलाईन आवेदन पत्र भरकर स्वयं का व्यवसाय करने आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक खादी ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत मंडला में संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

लाईजनिंग हेतु अधिकारी नियुक्त

Reva India News

महाकवि कालिदास की रचनाएं हमारे देश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर : उप राष्ट्रपति श्री धनखड़

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 3 मार्च 2024

Reva India News

Leave a Comment