Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रदेश के नगरीय निकायों में पेंशनरों की महंगाई राहत दर में वृद्धि  

मंडला 4 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप और नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री श्री कैलाश विजवर्गीय के निर्देश पर प्रदेश के नगरीय निकायों के पेंशनरों की मंहगाई राहत दर में बढ़ोत्तरी की गई है। इस संबंध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त श्री भरत यादव ने आदेश जारी किए है।

प्रदेश में अब नगरीय निकायों के पेंशनरों को मंहगाई राहत की दर में राज्य शासन के पेंशनरों के समान लाभ मिलेगा। छठवें वेतनमान में पेंशन पर 239 प्रतिशत तथा सातवें वेतनमान में पेंशन पर 50 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत स्वीकृत की गई है। यह आदेश मूल पेंशन व परिवार पेंशन दोनों पर लागू होगा। पेंशनरों को महंगाई राहत दर में वृद्धि एक अक्टूबर 2024 से स्वीकृत की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी स्थानीय निकायों के कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 30 अगस्त 2022

Reva India News

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश वरिष्ठ पत्रकार मंडला सावंत सिंह

Reva India News

लोगों को खाने पीने में सावधानी बरतने की सलाह दें – श्री कूमट वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में प्रभारी कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment