Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने चुटका परियोजना से विस्थापितों परिवारों के लिए निर्मित कॉलोनी का निरीक्षण किया

मण्डला 7 नवंबर 2024

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने गुरूवार को मंडला जिले में चुटका परियोजना से विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए तैयार की गई नवीन कॉलोनियों का निरीक्षण किया। उन्होंने चुटका परियोजना से विस्थापितों परिवारों के लिए तैयार की गई कॉलोनियों की नियमित रूप से देखरेख और साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। जिससे उक्त कॉलोनियाँ सुरक्षित रह सकें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा, एसडीएम निवास शाहिद खान, एसडीएम नैनपुर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 6 वाहन जप्त

Reva India News

कलेक्टर ने किया आगजनी प्रभावित ग्राम खारी का दौरा  

Reva India News

कलेक्टर ने किया बाढ़ प्रभावित रतनपुर चौकी स्कूल का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment