Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनगणना प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित

मंडला, 12 मई 2026

कार्यालय नगर परिषद बिछिया में जनगणना प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य के निरीक्षण एवं समीक्षा के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संस्कार बावरिया द्वारा सभी प्रगणकों की कार्य प्रगति तथा नजरी नक्शों का निरीक्षण किया गया।

बैठक के दौरान श्री बावरिया ने जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से नियमित रूप से क्षेत्रीय निरीक्षण कर अद्यतन जानकारी संकलित करने को कहा। इस अवसर पर जनगणना लिपिक श्री प्रसन्न यादव, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री संदीप राजपूत, तकनीकी सहायक श्री तारेन्द्र झारिया सहित सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Related posts

जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट ने निर्माणाधीन छात्रावास का किया निरीक्षण

Reva India News

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न  

Reva India News

जिले में बीमारियों की रोकथाम एवं जल शुद्धिकरण का अभियान जारी

Reva India News

Leave a Comment