Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एकादशी से माँ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती का शुभारंभ किया जाएगा – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा पंचचौकी महाआरती समिति में दस समाजसेवी 1.51 लाख रूपए जमा कर संरक्षक सदस्य बनें नर्मदा नदी के महिष्मति घाट में पंचचौकी महाआरती 12 नवंबर से प्रारंभ होगी

मंडला 9 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि देवउठनी एकादशी 12 नवंबर से माँ नर्मदा नदी के महिष्मति घाट में पंचचौकी महाआरती प्रारंभ की जाएगी। महाआरती आयोजन के लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। पंचचौकी महाआरती के आयोजन के लिए ट्रस्ट का निर्माण कर खाता खोला गया है। ट्रस्ट द्वारा खोले गए खाते में कोई भी नागरिक दान स्वरूप राशि जमा कर सकता है। उक्त राशि पंचचौकी महाआरती आयोजन में व्यय की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचचौकी महाआरती का संचालन के लिए बनाए गए ट्रस्ट में कोई भी नागरिक एक लाख 51 हजार रूपए जमा कर संरक्षक सदस्य बन सकता है। उक्त संरक्षक सदस्य को जिला शांति समिति में भी सदस्य बनाया जाएगा। 21 हजार रूपए जमा करने वाले व्यक्ति को अस्थाई सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष भी इस समिति में सदस्य बन सकेंगे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा शनिवार को जिला योजना भवन में माँ नर्मदा नदी की पंचचौकी महाआरती के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारीगण, श्रद्धालु और पत्रकारगण मौजूद थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आयोजित बैठक में निर्देशित किया कि पंचचौकी महाआरती ट्रस्ट के बैंक खाते में अपनी स्वेच्छानुसार राशि दान कर सकते हैं। जिसके तहत स्थाई सदस्य के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, पत्रकार श्री नीरज अग्रवाल और श्री संजय तिवारी, श्री उमाशंकर सिंधिया, श्री मनोज भागवानी, श्री अविनाश जैन, श्री किशोर कल्पिवार, श्री रितेश अग्रवाल और गनी खान ने संरक्षक सदस्य बनने के लिए एक लाख 51 हजार रूपए जमा किए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि पंचचौकी महाआरती का लाईव टेलीकास्ट किया जाएगा। इस दिन चुनरी एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। घाट की साफ-सफाई और पुताई कराई जा रही है। महिष्मति घाट नामकरण का पत्थर व बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिष्मति घाट की दीवारों में वॉलपेंटिंग कराई जाएगी। स्थानघाट एवं भोजनघाट अलग-अलग स्थापित किए जाएंगे। पंचचौकी महाआरती स्थल में पुताई एवं प्रकाश का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रसादी का भी प्रबंध किया जाएगा। महिष्मति घाट में साबुन से स्नान करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से महिष्मति घाट में कपड़े धोने वालों पर भी दण्ड अधिरोपित किया जाएगा। महिष्मति घाट में वाहन धोने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बताया कि 14 और 15 नवंबर को मंडला में दो दिवसीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। गौरव दिवस के अवसर पर जिले में वीर नायकों की गौरव गाथा, खेल प्रतियोगिता, गोंडी पेंटिंग एवं लोकनृत्य आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गौरव दिवस कार्यक्रम में मिलेट फेस्टिवल, रोड शो और शासन की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। नुक्कड़-नाटक का आयोजन कर शासन की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। गौरव दिवस के कार्यक्रम में मंडला जिले की लोक संस्कृति, लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। गौरव दिवस के अवसर पर नर्मदा नदी के घाटों की साफ-सफाई व रंग रोगन कर उनका सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। इस कार्य में जिले के जनप्रतिनिधि, विभाग, एनजीओ, जन अभियान परिषद, व्यापारी संघ तथा जिले के नागरिकों को शामिल किया जाएगा। मंडला जिले के परंपरागत खेल खोखो, पिट्टू का खेल, रस्साकसी, गिल्ली डंडा इत्यादि को शामिल किया जाएगा। विभागों के द्वारा झाकियाँ निकाली जाएगी, स्टॉल लगाए जाएंगे, कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, कत्थक नृत्य के कार्यक्रम भी होंगे।

Related posts

तीन दिवस में अप्रैल माह की टीएल के प्रकरणों का निराकरण करें- कलेक्टर श्री मिश्रा समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न  

Reva India News

Temple trust begins work to shift Ram idol from tent, its abode for 30 years

Admin

कलेक्टर ने बेस प्लान्टर विधि से मक्का बुआई का अवलोकन किया

Reva India News

Leave a Comment