Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जन आरोग्यम शिविर सागर का निरीक्षण किया जन आरोग्यम शिविर में 432 हितग्राहियों को लाभ मिला

मंडला 9 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शनिवार को विकासखंड मंडला के ग्राम सागर में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग और आयुष विभाग के द्वारा समन्वय बनाकर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। शिविर में पहुंचे प्रत्येक नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार करते हुए निःशुल्क दवाईयाँ वितरण करने के निर्देश दिए। आयोजित शिविर 432 व्यक्तियों का पंजीयन कर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड सिकलसेल की जांच, गर्भवती महिलाओं की जांच तथा बच्चों का टीकाकरण किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम पंचायत में प्रति सप्ताह जनसुनवाई करने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण ग्राम पंचायत स्तर पर हो सके।

आयोजित सुनवाई में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और पटवारी को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। जिससे ग्राम पंचायत में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण ग्राम पंचायत स्तर पर हो सके। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जन आरोग्यम शिविर में सभी नागरिक एवं हितग्राहियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। जिससे जन आरोग्यम शिविर का लाभ ग्रामीणों को मिल सके। उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड सहित शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने को कहा। उन्होंने आयोजित जन आरोग्यम शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद मरावी सहित जिला, जनपद एवं स्थानीय स्तर के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी, जिला मंडला भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा… . जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर पहुंचेगी गौरव यात्रा, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी

Reva India News

वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

Reva India News

कलेक्टर ने 21 से 30 जून के बीच होने वाले विशेष कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित तैयारियों की ली बैठक

Reva India News

Leave a Comment