Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एचपीवी वैक्सीनेशन लगाने, 14 वर्ष के बच्चियों एवं अभिभावकों के लिए एडवायजरी

मंडला, 17 अप्रैल 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती के द्वारा जानकारी दी गई कि 28 फरवरी से 14 वर्षीय बच्चियों का एचपीवी वैक्शीनेशन की शुरूआत की गई है। इसका उद्देश्य महिलाओ में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा) की रोकथाम करना है। वैक्सीन पूर्ण तरीके से सुरक्षित है, जिसका एक डोज 14 से 15 वर्ष (जिसने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है और 15वां जन्मदिन नही मनाया है) की किशोरी बालिकाओं को टीकाकरण किया जा रहा है।

यह अभियान जिला चिकित्सालय मण्डला, सिविल अस्पताल नैनपुर एवं 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी, बिछिया, बीजाडांडी, घुघरी, मवई, मोहगांव, नारायणगंज एवं निवास में आगामी तीन माह तक संचालित किया जायेगा। अभियान 3 माह तक लगातार (शासकीय अवकाश को छोड़कर) संचालित किया जायेगा। आज दिनांक तक 8654 बच्चियों को एचपीवी वैक्शीनेशन से टीकाकृत किया गया। नजदीकी स्वास्थ्य संस्था पर जाकर एचपीवी टीकाकृत करायें, भारत सरकार के द्वारा टीका निःशुल्क दिया जा रहा, जो पूरी तरह सुरक्षित है।

Related posts

जिले में आज 2 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 8 जुलाई 2026

Reva India News

नैनपुर में एसडीएम की उपस्थिति में बीएलओ ऐप मैपिंग कार्य जारी

Reva India News

Leave a Comment