Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएम जनऔषधि केन्द्र बिछिया का शुभारंभ किया गया

मंडला 9 नवंबर 2024

सहायक आयुक्त सहकारिता मंडला ने बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम जनऔषधि के अंतर्गत शनिवार को बी पेक्स समिति बिछिया के द्वारा पीएम जनऔषधि केन्द्र का शुभारंभ किया गया। जनऔषधि केन्द्र में मरीजों को सस्ते दरों पर सभी प्रकार के जेनरिक दवाईयाँ और चिकित्सा उपकरण कम दरों में उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मण्डला जिले में उक्त योजना अन्तर्गत सहकारिता विभाग के द्वारा मलारा, चिरईडोंगरी रेल्वे, हिरदेनगर में भी पीएम जनऔषधि केन्द्र संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और नागरिकगण उपस्थित थे।

Related posts

इन्द्री ग्राम पंचायत में महिलाओं को डिजिटल साक्षरता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई

Reva India News

6 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

ध्वनि प्रदुषण का स्वास्थ्य पर प्रभाव

Reva India News

Leave a Comment