Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम सुडगाँव के पेसा एक्ट अध्यक्ष बने बलवीर सिंह धुर्वे*

मंडला। 7 फ़रवरी दिन बुधवार क़ो जनपद पंचायत मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत सुडगॉव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, प्रत्येक ग्राम सभा की भांति तय समय अनुसार ग्राम पंचायत भवन में बैठक की शुरुवात हुई। ग्राम सभा का कार्य ग्राम पंचायत के कार्यों का अवलोकन करना होता है। ग्राम सभा पंचायत को मनमाने ढ़ंग से काम करने से रोकती है। ग्राम सभा की बैठक के दौरान सभी सदस्य को ग्राम पंचायत के गलत कार्यों और पैसों के दुरूपयोग के सम्बंध में सवाल उठाने का अधिकार होता है। इसलिए सभी लोगों को ग्राम सभा की बैठक में भाग लेना चाहिए।

साथ ही गॉव के विकास के सन्दर्भ से ग्राम सभा के माध्यम से अनुमोदित कर कार्य करें, ग्राम सभा का साराँश भी यही है,

बैठक के उपरान्त ग्राम सुडगॉव में विभिन्न एजेंडो पर चर्चा किया गया। जैसे पेशा एक्ट के तहत ग्राम सभा में उपस्थित सदस्यों के समक्ष प्रस्ताव रखा गया। जिसमें उपस्थित सदस्यों ने निर्णय लिया कि पेशा एक्ट के तहत नवीन अध्यक्ष हेतु बलबीर सिंह धुर्वे का नाम चयन किया जाता है।

उपस्थित सदस्यों में ग्राम के मुखिया सरपंच कत्तो बाई, उप सरपंच हिरोंदी बाई, सचिव कमलेश यादव, रोजगार सहायक सचिव महेश परते, सुभागी परते, दुर्गा प्रसाद, कोदू परते, सुखदीन मलगाम, हनुमान आर्मो, फग्गन मरावी, बाल सिंह, जयपाल मार्को, सामली मसराम, कलिया बाई, सुरेन्द्र परते, हल्के राम सैयाम, इंद्रमेन मार्को, सुख लाल सैयाम, छीतल धुर्वे, मलसिंह परते जैसे समस्त ग्राम वासियों ने ख़ुशी व्यक्त कर शुभकामनायें प्रेषित किया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 28 फरवरी 2024

Reva India News

पुस्तिका तैयार करने में सहयोग के लिए सम्मान

Reva India News

ग्राम पुरवा में एक संदिग्ध घर की तलाशी, देशी-विदेशी शराब जप्त  

Reva India News

Leave a Comment