Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समेकित छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2024-25 प्रोफाइल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति के संबंध में

12 नवंबर 2024

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी बरकड़े द्वारा अवगत कराया गया है, कि 11 नवम्बर 2024 को आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फेसिंग बैठक में समेकित छात्रवृत्ति योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 में शिक्षा पोर्टल पर सभी बच्चों के प्रोफाइल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रगति कार्य की जिलेवार समीक्षा की गई। जिसमें मण्डला जिले की प्रोफाइल अपडेशन 88.3 प्रतिशत व छात्रवृत्ति स्वीकृति की कार्य प्रगति 41.5 प्रतिशत जो अन्य जिलों की तुलना बहुत कम होने पर बहुत नाराजगी जाहिर की गई है। 15 नवम्बर 2024 तक अनिवार्य रुप से लंबित सभी बच्चों के प्रोफाइल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है। समस्त संकुल प्राचार्यों को निर्धारित तिथि 15 नवम्बर 2024 तक सभी विद्यार्थियों के प्रोफाइल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति की शत-प्रतिशत कार्यवाही पूर्ण करना होगा। निर्धारित समय-सीमा में लंबित कार्य पूर्ण नही होने पर संबंधित संकुल प्राचार्यों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

Related posts

28 सितंबर को ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी वेयरहाऊस का निरीक्षण किया जाएगा

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के निराकरण के लिए सीईओ जनपद पंचायत नैनपुर सम्मानित

Reva India News

ग्राम पंचायत मवई में आयोजित आयुष्मान कैम्प का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment