Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके नपा अध्यक्ष और कलेक्टर ने विद्यार्थियों को कान्हा नेशनल पार्क के विजिट के लिए ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया  

मंडला 15 नवंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके नगर पालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर एकलव्य आवासीय विद्यालय सेमरखापा में विद्यार्थियों को एक्सप्रोजर विजिट अंतर्गत बस को कान्हा नेशनल पार्क के लिए हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सीडाम, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण, छात्र छात्राएं और लोक कलाकार मौजूद थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 17 मई 2022

Reva India News

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच: मंडला के किसानों को 8 करोड़ के ऋण स्वीकृत

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 जून 2023

Reva India News

Leave a Comment