Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वैश्विक परिदृश्य में भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रमाण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

140 करोड़ भारतीय हुए गौरवान्वित

मंडला 18 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को नाइजीरिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, ग्रैंड कमान्डर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर” से सम्मानित होने पर नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सम्मान केवल 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का ही क्षण नहीं, अपितु वैश्विक परिदृश्य में भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक और कीर्तिमान, एक और वैश्विक सम्मान प्राप्त कर पूरे विश्व में माँ भारती का गौरव बढ़ाया है।

Related posts

नर्मदा तट पर अपनी कल्पना को साकार रूप दे रहे चित्रकार  रज़ा स्मृति में पेंटिंग को लेकर दिख रही है दीवानगी  झंकार भवन में आज होगी शायरी, कविता और कबीर गायन

Reva India News

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में कानूनी जागरूकता कार्यशाला संपन्न हुई

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने माध्यमिक शाला सर्रा पिपरिया में अध्यापन कार्य कराया

Reva India News

Leave a Comment