Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने टपक पद्धति से सब्जी की खेती का अवलोकन किया

मंडला 21 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को ग्राम पंचायत अंजनिया विकासखंड बिछिया में कृषक श्री जगदीश सिंह झारिया के खेत में जाकर टपक पद्धति से सब्जी उत्पादन को देखा। किसान श्री जगदीश सिंह ने खेत में गोभी, बेगन, टमाटर और गेंदा फूल की जैविक खेती कर रहा है। किसान ने बताया कि उसे प्रतिमाह 20 से 30 हजार रूपए की आमदनी हो जाती है। वह अपने नजदीकी बाजार में थोक के भाव में सब्जी बेचता है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

अधीक्षण अभियंता मो. अयूब खान को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Reva India News

*युवाओं की उत्थान से युवाओं का राष्ट्र निर्माण*

Reva India News

Leave a Comment