Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तेजस्विनी एकता महिला महासंघ कोको का निरीक्षण किया

मंडला 21 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को ग्राम कोको विकासखंड बिछिया में तेजस्विनी एकता महिला महासंघ के द्वारा कोदो-कुटकी नमकीन कुकीज उत्पादन का अवलोकन किया। तेजस्विनी महिला संघ के द्वारा कोदो-कुटकी के बिस्किट, नमकीन और चावल बनाए जाते हैं। उक्त उत्पादन को तेजस्विनी महिला संघ के द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों और बाजार में विक्रय के लिए भेजा जाता है। तेजसिवनी महिला संघ की महिलाओं के द्वारा कोदो-कुटकी से चावल बनाए जाते हैं। मसाला तैयार किया जाता है, इसके बाद मशीन के माध्यम से आटा तैयार कर सांचे में बिस्किट एवं अन्य मिष्ठान्न तैयार किए जाते हैं, जो पूर्णतः जैविक होते हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि यह समूह सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। समूह की महिलाएं आपस में समन्वय बनाकर काम करती हैं। समूह की महिलाओं के द्वारा आय-व्यय का पूरा ब्यौरा रखा जाता है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तेजस्विनी महिला संघ के द्वारा तैयार किए जा रहे बिस्किट एवं अन्य पकवान की प्रशंसा की। उन्होंने तेजस्विनी महिला संघ को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद करने की बात कही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

जिला खेल अधिकारी को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया लिंगामाल शिविर का निरीक्षण

Reva India News

सोलह नवंबर को बीस पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

Leave a Comment