Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम बिछिया ने सिझौरा में आयोजित आरोग्यम शिविर का निरीक्षण किया

मडला 23 नवंबर 2024

एसडीएम बिछिया सोनाली देव ने शनिवार को ग्राम पंचायत सिझौरा में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। एसडीएम बिछिया ने आरोग्यम शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए और शिविर में लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में वितरित की जा रही दवाइयाँ, शिविर में आने वाले नागरिकों का पंजीयन कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण, लेब जांच, स्वास्थ्य परामर्श सहित आयुष्मान कार्ड बनाने के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार दिनेश वरकड़े सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव तुलसी शालिग्राम विवाह में हुए शामिल

Reva India News

23 फरवरी 2022 तक निकटस्थ थाने में शस्त्र जमा कराएँ

Reva India News

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा चोरी का किया पर्दाफाश आरोपीगण मय माल मुलजिम के गिरफ्तार

Reva India News

Leave a Comment