Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उपार्जित धान की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रखें-कलेक्टर कलेक्टर ने की उपार्जन की समीक्षा

मंडला 2 दिसंबर 2024

जिले में 2 दिसम्बर से प्रारंभ हुए उपार्जन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि सभी खरीदी केन्द्रो में उपार्जित धान की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रखें। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए बैठने, पीने के पानी एवं छाया की व्यवस्था अनिवार्यता सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण फसल की खरीदी करें। इसी प्रकार अनावश्यक फसल का रिजेक्शन भी ना करें। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिये कि फसल का उपार्जन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात किसानों को भुगतान के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह और अरविंद सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ और आशुतोष ठाकुर सहित समस्त एसडीएम तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मत्स्याखेट 16 जून से 15 अगस्त तक प्रतिबंधित

Reva India News

धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 19 सितंबर से प्रारंभ होगा

Reva India News

अमल ज्योति स्कूल महाराजपुर में टीबी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Reva India News

Leave a Comment