Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम नैनपुर ने डबल लॉक खाद गोदाम का किया निरीक्षण

मंडला 13 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर ने कनौजिया टोला स्थित डबललॉक खाद गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओपी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने किसानों को खाद वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद उपलब्ध कराएं। एसडीएम श्री ठाकुर ने किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को खाद वितरण स्थल पर पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने देवरीकला में निर्माणाधीन पीएम जनमन आवास का निरीक्षण किया  

Reva India News

जिले में आज 7 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

परशुराम मंदिर निर्माण भूमि पूजन संपन्न* *परशुराम सेवा समिति के माध्यम से संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment