Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए व्यवहारिक वातावरण बनाएं – संजय कुशराम कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना सामूहिक जिम्मेदारी – कलेक्टर ’हम होंगे कामयाब’ पखवाड़ा अंतर्गत कार्यशाला संपन्न

मंडला 4 दिसंबर 2024

रानी दुर्गावती महाविद्यालय में ’हम होंगे कामयाब’ पखवाड़ा अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि हमारी माताओं-बहनों को कार्यक्षेत्र में जो कुछ झेलना पड़ता है उसे समझना होगा। हमारे जिले में बाहर से आई महिला कर्मचारी भी काम कर रही हैं, उनके लिए वर्किंग वुमेन हॉस्टल होने चाहिए। हमें इस क्षेत्र में काम करने की जरूरत है।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। शासन की प्राथमिकता में युवा, कृषक और गरीब वर्ग के साथ-साथ महिलाएं भी हैं। यदि समाज में महिलाओं के साथ गैर बराबरी का रवैया रहेगा तो आधी आबादी को विकास के पथ पर नहीं ले जाया जा सकेगा। इससे सामाजिक विकास की गति बाधित होती है। कार्य स्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक उत्पीड़न को कैसे रोका जा सकता है, यह समझना आवश्यक है। इसीलिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर यूएन वुमेन की स्टेट हेड जॉयत्री रॉय और एड सौम्य के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, डीएफओ एस्ट ऋषिभा नेताम, डीएफओ प्रोडक्शन अमिता सिंह, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम, सहायक संचालक महिला बाल विकास रोहित बड़कुल और लीना चौधरी परियोजना अधिकारी कपिल तिवारी सहित समस्त सीडीपीओ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव ने किया।

Related posts

श्रेयांश कूमट ने रेशम धागाकरण इकाई और रेशम केंद्र देवदार का किया निरीक्षण, प्रगति का लिया जायजा

Reva India News

आशुतोष जायसवाल ने शतरंज में मारी बाजी

Reva India News

त्यौहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखें जिससे शांति और सौहार्द कायम रहे निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराया जाए सड़कों के गड्ढ़ों का भराव किया जाए, जिससे दुर्घटना की आशंका न रहे अधिकारी भ्रमण के दौरान छात्रावास और कॉलेजों का निरीक्षण करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने शनिवार को योजना भवन में राजस्व अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए

Reva India News

Leave a Comment