Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनांतर्गत उद्योग, सर्विस, व्यवसाय हेतु आवेदन ऑनलाईन आमंत्रित

मंडला 9 दिसंबर 2024

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मण्डला में मध्यप्रदेश शासन की महात्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में जिले के शिक्षित वेरोजगारों को रोजगार से जोडने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में विनिमार्ण हेतु 1 लाख से 50 लाख तक सेवा/खुदरा व्यवसाय हेतु 1 लाख से 25 लाख तक का ऋण प्रकरणों का आवेदन समस्त पोर्टल से ऑनलाईन आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। आवेदक 8वी कक्षा उर्त्तीण, 18 से 45 आयु वर्ग तथा जिनकी परिवार की वार्षिक आय 12 लाख से कम हो वो पात्र हैं। मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, आधार कार्ड, कोटेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, आवश्यक लायसेन्स व अन्य दस्तावेज। आवेदकों को विनिर्माण उद्योग स्थापना के लिए एक लाख से 50 लाख तक तथा सेवा एवं खुदरा व्यवसाय इकाई के लिए एक लाख से 25 लाख तक बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। योजना में 3 प्रतिशत त्रैमासिक दर से 7 वर्ष तक की अवधि हेतु ब्याज अनुदान एवं सीजीटीएमएसई गारंटी शुल्क 7 वर्ष तक प्रतिपूर्ति के रूप में देय है। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला एवं बैंकों से किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालीन समय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

युवा कांग्रेसियों ने की बैठक

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

विद्यार्थियों को अध्ययन व सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें – कलेक्टर बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया वार्षिक उत्सव

Reva India News

Leave a Comment