Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व प्रकरणों का निपटारा सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री वर्मा ने राजस्व महा अभियान 3.0 के प्रकरणों की समीक्षा की

मंडला 27 दिसंबर 2024

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने शुक्रवार को जिला योजना भवन में राजस्व महाअभियान 3.0 के कार्यों की समीक्षा की। जिले में राजस्व महाअभियान 15 नवंबर से 26 जनवरी 2025 तक प्रारंभ रहेगा। इस दौरान राजस्व अभियान 3.0 के तहत राजस्व प्रकरणों का निपटारा किया जायेगा। उन्होंने राजस्व महा अभियान के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर श्री अभय वर्मा शुक्रवार को जिला योजना भवन में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा, एसडीएम निवास शाहिद खान, एसडीएम नैनपुर हुनेन्द्र घोरमारे, सहायक कलेक्टर आकिप खान, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने आयोजित बैठक में तहसीलवार नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरूस्तीकरण, सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने परंपरागत रास्तों को चिन्हांकित कर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। किसानों को उनके आधार, खसरा लिंकिंग के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी किसानों का आधार, खसरा अनिवार्य रूप से लिंकिंग कराएं। उन्होंने इसी प्रकार से फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में समीक्षा की। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को लाभान्वित कराने के लिए अनिवार्य रूप से ईकेवाईसी कराने के निर्देश दिए। जिससे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सके। कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने इसके बाद तहसीलवार आरसीएमएस अभिलेख दुरूस्तीकरण के निराकरण किए गए प्रकरणों की समीक्षा की। राजस्व महा अभियान 3.0 हेतु स्वामित्व योजना के दैनिक प्रगति के बारे में भी समीक्षा की। नक्शा तरमीम रिपोर्ट के प्रकरणों का भी निराकरण करने के निर्देश दिए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले राजस्व अमले पर कार्यवाही करने को कहा गया।

Related posts

स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में विविध प्रतियोगिताएं आयोजित

Reva India News

शासकीय आई.टी.आई. मंडला में ओपन कैम्पस ड्राईव का आयोजन 23 को

Reva India News

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने निर्माणाधीन संयुक्त तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment