Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने सुशासन सप्ताह प्रशासन गाँव की ओर अभियान की समीक्षा की बैठक में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और रात्रि चौपालों की समीक्षा की गई

मंडला 27 दिसंबर 2024

जिले में 19 दिसंबर 2024 से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर जनकल्याण शिविर संपन्न हुआ। जनकल्याण शिविरों में प्राप्त शिकायतों, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाईन में लम्बित शिकायतों का निराकरण किया गया। कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने शुक्रवार को जिला योजना भवन में प्रशासन गाँव की ओर सुशासन सप्ताह के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा, एसडीएम निवास शाहिद खान, एसडीएम नैनपुर हुनेन्द्र घोरमारे, सहायक कलेक्टर आकिप खान, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कमिश्नर श्री अभय वर्मा को अवगत कराया गया कि सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत सुशासन की श्रेणी के संपूर्ण प्रयासों का संकलन किया गया। सार्वजनिक शिकायतों और सीपीजीआरएएमएस की शिकायतों का निराकरण किया गया। शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों एवं कार्यों के संबंध में सफलता की कहानी जारी की गई। सुशासन सप्ताह के संबंध में जिले का विजन तैयार किया गया है। जिससे शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी को रोजाना अपलोड किया जा सके।

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत प्राप्त समस्त आवेदनों व शिकायतों का निराकरण करें। हितग्राहियों के लिए आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाएं। संबल योजना में श्रमिकों का पंजीयन किया जाए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने इसी प्रकार से आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिले में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 25 फरवरी 2024

Reva India News

सीएसईबी आधारित आवास निर्माण पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजितr

Reva India News

हेलमेट संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर दो पेट्रोल पंपों पर प्रकरण दर्ज

Reva India News

Leave a Comment