Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि लोकल फॉर वोकल की तर्ज पर स्थानीय उत्पादों को खरीदें

मंडला 7 जनवरी 2025
प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने रविवार को ग्राम चरगांव और नैनपुर मेले का भ्रमण किया। उन्होंने लोकल फॉर वोकल की तर्ज पर स्थानीय दुकानदारों से खरीददारी की। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने इस अवसर पर सभी से अनुरोध किया कि लोकल फॉर वोकल को अपनाएं और अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों को खरीदें। इससे हमारे स्थानीय व छोटे व्यवसायी आत्मनिर्भर बनेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि चरगांव और नैनपुर मड़ई-मेले में स्थानीय दुकानदारों ने लोकल फॉर वोकल के माध्यम से अपनी कड़ी मेहनत और कारीगरी से बेहतर उत्पाद पेश किए हैं। सभी नागरिकों का दायित्व है कि लोकल फॉर वोकल को प्रोत्साहित करते हुए आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करें।

Related posts

राष्ट्रीय कृमिमुक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ सुभाष वार्ड आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ

Reva India News

13 जून को लगाए गए 21 कोविड टीके

Reva India News

आंगनवाड़ी केन्द्र कोंड्रा में बच्चों की हेयर कटिंग

Reva India News

Leave a Comment