Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं उपायुक्त ने किया केन्द्रीय विद्यालय नैनपुर के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण

मंडला 17 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर श्री एआर मीणा ने केन्द्रीय विद्यालय नैनपुर के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि प्रस्तावित स्थल के ऊपर के हाईटेंशन लाईन को व्यवस्थित रूप से शिफ्ट करें। साथ ही उन्होंने बोरवेल के पानी की जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नवीन सड़क निर्माण के प्रस्ताव के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय के स्थानीय रूप से संचालन हेतु एकीकृत नवीन माध्यमिक शाला नैनपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि शाला परिसर में बालक, बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक शौचालय हो तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत कराएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नैनपुर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, सीईओ जनपद पंचायत श्री विनोद मरावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

एन.आई.सी. इलेवन ने एफ.एस.सी. क्रिकेट अकडेमी को 5 विकेटों से दी शिकस्त लकी कप जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Reva India News

कैरियर सप्ताह का हुआ शुभारंभ

Reva India News

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर आज

Reva India News

Leave a Comment