Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग मंडला को प्रदेश में प्रथम स्थान

मंडला 22 जनवरी 2025

ऊर्जा विभाग मण्डला द्वारा शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करते हुए माह नवम्बर 2024 में 99.97 प्रतिशत, दिसम्बर 2024 में 99.81 प्रतिशत एवं जनवरी 2025 में 100 प्रतिशत वेटेज स्कोर प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। इस संबंध में मो. अयूब खान अधीक्षण अभियंता (संचा.संधा.) मण्डला के द्वारा मण्डला वृत के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को शिकायतों के निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अधीक्षण अभियंता मो. अयूब खान के कुशल मार्गदर्शन में अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्ण किया गया।

Related posts

मंडला में आरोह-2026 बना बच्चों के सपनों का उत्सव, लगभग 2000 खिलाड़ी ले रहे 20 खेलों का प्रशिक्षण मस्ती की पाठशाला में एरोबिक्स-फन गेम्स से झूमे बच्चे, अभिभावकों ने भी की जमकर भागीदारी

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत माहिष्मती घाट पर नियमित योग अभ्यास

Reva India News

गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण करें सड़क निर्माण कार्य – सोमेश मिश्रा बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment