Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जनपद पंचायत घुघरी पर आवेदन का विलंब से निराकरण पर शास्ति अधिरोपित

मंडला 29 जनवरी 2025
अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 में निहित प्रावधानों के तहत् श्री गायत्री कुमार सारथी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घुघरी, जिला मण्डला के कार्यालय में लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से प्राप्त आवेदन का निश्चित समय-सीमा में निराकरण न होने के कारण सीईओ जनपद पंचायत गायत्री कुमार सारथी पर 250 रूपए का जुर्माना अधिरोपित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक भानसाय कुलस्ते ग्राम खजरी घुघरी के आवेदन का निराकरण 2 जनवरी 2025 तक किया जाना था, जबकि समय सीमा के बाद एक दिन पश्चात आवेदन का निराकरण किया गया। जिसके संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, जिसका प्रतिउत्तर समाधानकारक न होने के कारण अस्वीकृत किया गया है। अपीलीय अधिकारी द्वारा क्षेत्राधिकार का उपयोग करते हुए पदाभिहीत अधिकारी श्री गायत्री कुमार सारथी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घुघरी को एक कार्य दिवस के विलंब से कार्यवाही किये जाने के कारण म०प्र० लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के पैरा 7 (1) (ख) के प्रावधानों के तहत् 01 आवेदन का (250 प्रतिदिवस प्रति आवेदन पर) एक कार्यदिवस के विलंब हेतु 250 की शास्ति अधिरोपित की गई है। साथ ही आदेशित किया गया है कि शास्ति की राशि लोक सेवा गारंटी अधिनियम में जमा कराई जाकर चालान की एक प्रति तीन दिवस के अंदर कार्यालय में तत्काल जमा करना सुनिश्चित करें।

Related posts

आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भर बने मंडला के राजेंद्र सिंह एम.ए. शिक्षित युवा ने नौकरी की बजाय खेती को चुना, बने जिले के प्रगतिशील कृषक चिया सीड और किनोवा जैसी सुपर फूड फसलों से बदली किस्मत, आय हुई दोगुनी

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 30 मई 2023

Reva India News

एसपी स्वयं उतरे मैदान में, जिलेभर में प्रारंभ हुआ व्यापक हेलमेट चेकिंग अभियान हेलमेट नियम के पालन के लिए मंडला पुलिस की बड़ी कार्रवाई शुरू 27 जनवरी से हेलमेट नियम पर सख्ती, जिलेभर में चेकिंग अभियान

Reva India News

Leave a Comment