Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजाद वार्ड में बनेगा अटल बिहारी वाजपेयी पार्क पीएचई मंत्री संपतिया उईके ने किया भूमिपूजन

2 फरवरी 2025, मंडला

नगर के आजाद वार्ड में अटल बिहारी वाजपेयी पार्क बनाया जायेगा। रविवार को मध्यप्रदेश की पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने भूमिपूजन कर इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में लोगों को हमेशा यह समस्या रहती है कि बच्चों के खेलने-कूदने तथा अन्य को घूमने-फिरने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होता। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी हमेशा आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने की दिशा में काम करते थे। उनके नाम पर बनने वाले इस पार्क से वार्ड के आमजन की समस्या दूर होगी और उन्हें सुविधा होगी। इसके लिए वार्ड के लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। इस अवसर पर मंडला नगर पालिका परिषद अध्‍यक्ष विनोद कछवाहा, मंडला नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, प्रफुल्ल मिश्रा, नगर पालिका सीएमओ मंडला गजानन नाफड़े सहित अन्य गणमान्यजन एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

2 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण

Reva India News

युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता (प्रभारी मंडला .), पं रविंद्र गौतम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जैन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सिंगौर की संयुक्त पत्रकार वार्ता।

Reva India News

Leave a Comment