Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएचई मंत्री संपतिया उईके ने किया मंगलेश्वर घाट का भूमिपूजन  

2 फरवरी 2025, मंडला

उपनगर महाराजपुर के ज्वालाजी वार्ड के प्रसिद्ध मंगलेश्वर मन्दिर के पीछे नर्मदा घाट का मध्यप्रदेश की पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 6.61 लाख रुपये की लागत से बनाये जाने वाले इस घाट से मंगलेश्वर धाम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। इसके लिए वार्ड के लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। इस अवसर पर मंडला नगर पालिका परिषद अध्‍यक्ष विनोद कछवाहा, मंडला नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, प्रफुल्ल मिश्रा, नगर पालिका सीएमओ मंडला गजानन नाफड़े सहित अन्य गणमान्यजन एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

माह की अंतिम तारीख के पूर्व खाद्यान्न प्राप्त कर लें

Reva India News

*सहायता राशि स्वीकृत*

Reva India News

सीवरेज लाइन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की सीवरेज कार्य की प्रगति की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment