Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कामकाजी महिलाओं को भी कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक किया गया  

मंडला 7 फरवरी 2025

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर ने बताया कि घटते शिशु लिंगानुपात पर नियंत्रण के लिये बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जिसके अनुसार कामकाजी महिलाओं को भी कन्या भू्रण हत्या के खिलाफ अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित करवाये जा रहे हैं। वन स्टॉप सेंटर मण्डला प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा तिलक वार्ड मण्डला में कामकाजी महिलाओं को पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट से अवगत कराया गया, जिसमें विभिन्न सोनोग्राफी सेंटर में किस प्रकार जागरूक रह कर लिंग जांच से बचा जा सकता है ? इसके अलावा गर्भधारण पूर्ण और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। यदि कोई गर्भस्थ शिशु की लिंग जांच करवाता है तो यह कानूनी अपराध है, इसके अलावा लिंग के बारे में भ्रूण रूप में ही किसी के द्वारा जानकारी दी जा रही है तो यह भी कानूनी जुर्म है ऐसे में जुर्माना और सजा के प्रावधान के बारे में अवगत कराया गया। सभी महिलाओं को इस बारे में प्रचार प्रसार हेतु लोगों को जागरूक करने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर साक्षी पटवा, आशा नंदा, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरि कछवाहा, आरती वरकड़े उपस्थित रहे।

Related posts

सोता रहा राजस्व और वन विभाग किसान ने काट डाले पेड़,अब चल रही जाँच,

Reva India News

जर्जर सी झोंपड़ी, खूंटी पर टंगी कुछ पोटलियां और झोंपड़ी के बाहर बने छः चूल्हे

Reva India News

संवीक्षा के तत्काल पश्चात से 23 दिसम्बर तक नाम वापस ले सकते हैं अभ्यर्थी

Reva India News

Leave a Comment